Posts

अदाणी मुद्दे पर INDIA गठबंधन में दरार!: कांग्रेस के प्रदर्शन से नदारद दिखी SP-TMC, BJP बोली-जहां जाते, वहां...

अदाणी मुद्दे पर INDIA गठबंधन में दरार!: कांग्रेस के प्रदर्शन से नदारद दिखी SP-TMC, BJP बोली-जहां जाते, वहां...
सद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा। दरअसल, अदाणी मामले पर विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट किया। उसके बाद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। विपक्षी दलों के सांसदों के हाथ में 'मोदी-अदाणी एक हैं' और 'भारत अदाणी के खिलाफ जवाबदेही की मांग करता है', लिखी तख्तियां दिख रही थीं। इस प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी शामिल हुए। हालांकि, इससे समाजवादी पार्टी (एसपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दूरी बना ली है। ऐसे में सरकार के खिलाफ विपक्ष बिखरता नजर आया। इस दूरी ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन में आई दरार को सामने ला दिया।  सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध कर रहे: थरूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। हम सदन के अंदर प्रदर्शन नहीं कर सकते इसलिए हमने संसद परिसर में विरोध किया है।  टीएमसी के न शामिल होने पर कहा उन्होंने, 'हमारे बीच अबतक और मामलों में सही समन्वय चल रहा है। उनको पता है बंगाल में हम लोग एक साथ नहीं है। इसलिए शायद वह इस विषय पर भी अलग हैं। संसद में किस…