Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, लोगों पर ही फोड़ दिया ठीकरा
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, लोगों पर ही फोड़ दिया ठीकरा
विक्रांत मैसी ने बीते दिन पोस्ट कर प्रशंसकों को सकते में डाल दिया। हालांकि, अब उन्होंने रिटायरमेंट की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों पर ही आरोप मढ़ते नजर आए हैं। विक्रांत मैसी ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट से प्रशंसकों को सकते में डाल दिया। अभिनेता ने एलान किया कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। लोगों ने इसे विक्रांत का रिटायरमेंट मान लिया और तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। अपने प्रशंसकों को सकते में डालने के ठीक एक दिन बाद, अभिनेता विक्रांत मैसी ने इस व्यापक धारणा को स्पष्ट करने के लिए कदम आगे बढ़ाया है कि वह अभिनय की दुनिया से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान का कई लोगों ने गलत मतलब निकाला है। 2 of 5 विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey 'रिटायरमेंट' पोस्ट पर विक्रांत की प्रतिक्रिया उनके मुताबिक, उनका इरादा रिटायरमेंट लेना नहीं था बल्कि इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना था। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में विक्रांत ने सोमवार को वायरल हुए 'रिटायरमेंट' पोस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साझा किया है कि उनका अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने…